विवाह संस्कार

विवाह संस्कार

गंगाशहर
सरदारशहर निवासी राजकुमार श्यामसुखा की सुपुत्री मुक्‍ता का शुभ विवाह लाडनूं निवासी जयसिंह बांठिया के सुपुत्र महावीर के साथ सरदारशहर में जैन संस्कार विधि से संपन्‍न हुआ। अभातेयुप संस्कारक रतनलाल छलाणी, गोपाल लुणावत व सहयोगी के रूप में मनोज घीया ने विवाह संस्कार का सारा मांगलिक आयोजन विधि-विधानपूर्वक संपन्‍न करवाया। इस अवसर पर अभातेयुप साथी विकास बोथरा, शुभम बरड़िया, सभा मुख्य ट्रस्टी, श्रीचंद नौलखा, सभा उपाध्यक्ष महेंद्र बरड़िया, तेयुप मंत्री ॠषभ दुगड़ सहित अन्य पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं पारिवारिक लोगों की अच्छी उपस्थिति रही।