आहार कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

आहार कार्यशाला का आयोजन

मैसूर
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, मैसूर के तत्त्वावधान में रूपांतर थू्र जैनिज़्म के अंतर्गत आहार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी भटेवरा के द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा मंजु दक ने सभी वक्‍ता तथा बहनों का स्वागत किया एवं आहार विषय के बारे में अपने विचार व्यक्‍त किए। महिला मंडल की 4 बहनों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। सोनल कोठारी, सीमा देरासरिया, महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदु पितलिया एवं रेखा पितलिया सभी बहनों ने अलग-अलग पॉइंट पर अपने विचार व्यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन रचना देरासरिया ने किया एवं आभार महिला मंडल की उपाध्यक्ष अनीता कटारिया द्वारा किया गया।