संगठन यात्रा

संस्थाएं

संगठन यात्रा

मुंबई
महिला मंडल व कन्या मंडल की परिचर्या संगठन यात्रा (सार-संभाल) संपन्‍न हुई। सर्वप्रथम उरण क्षेत्र से इस यात्रा का भव्य आगाज हुआ उसके पश्‍चात मुंबई के 49 उपनगरों में जिसमें पनवेल, खारघर, ऐरोली, कोपरखेरने, वाशी, नेरुल, बेलापुर, मुलुंड, ठाणे (कोपरी, वागले स्टेट, सेंट्रल), मीरारोड, भायंदर, वसई, विरार, नालासोपारा, भिवंडी, घाटकोपर, कुर्ला, जूना कुर्ला, एमडीडब्ल्यूएस, भांडुप, कांजुरमार्ग, पार्क साइट, सायन कोलीवाड़ा, चेंबूर, गोवंडी, एल्फिस्टन, दादर, कांदिवली, मालाड़, गोरेगाँव, बांगुर नगर, जोगेश्‍वरी, बदलापुर, उल्हासनगर, डोंबीवली, बोरीवली, दहिसर, दक्षिण मुंबई, बांद्रा, सांताक्रुज, विलेपार्ले, खार व साकीनाका इन सभी क्षेत्र में हुई। तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के अध्यक्ष रचना हिरण, मंत्री अल्का मेहता, पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता सिसोदिया, कुमुद कच्छारा, निवर्तमान महामंत्री तरुणा बोहरा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ। अध्यक्ष रचना व मंत्री अल्का ने मन की बात कहते हुए संगठन के महत्त्व व संगठन यात्रा का मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। साध्वीप्रमुखाश्री जी के 50वें मनोनयन दिवस पर उनके जीवनी से जुड़े कुछ पहलू नाट्य व शब्दचित्र के माध्यम से महिला मंडल व कन्या मंडल की बहनों ने प्रस्तुति दी।
कन्या मंडल प्रभारी, सह-प्रभारी ने कन्याओं का प्रोत्साहन बढ़ाया व अध्यात्म के साथ जुड़कर जागरूकता से हर पड़ाव को पार करने के लिए प्रेरित किया। इस संगठन यात्रा में सभी पूर्वाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष सहयोगी सदस्य, सभी संयोजिका व सह-संयोजिका का सहयोग मिला। सभी के प्रति महिला मंडल ने आभार व्यक्‍त किया।