शुभ संकल्पों के साथ करें नए वर्ष का प्रारंभ

संस्थाएं

शुभ संकल्पों के साथ करें नए वर्ष का प्रारंभ

रायपुर
रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में मुनि दीप कुमार जी के सान्‍निध्य में नव वर्ष के उपलक्ष्य में वृहद मंगल पाठ का विशेष आयोजन तेरापंथी सभा द्वारा किया गया। नमस्कार महामंत्र के द्वारा मुनिश्री ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया। बाल मुनि काव्य कुमार जी ने लोगस्स और दसवेंआलियं के प्रथम अध्ययन का उच्चारण किया। मुनि दीप कुमार जी ने चयनित मंत्रों का अनुष्ठान करवाया। नव वर्ष पर नव उद्बोधन देते हुए मुनि दीप कुमार जी ने कहानए वर्ष का प्रारंभ शुभ संकल्पों के साथ करें। संकल्प का बल सबसे बड़ा बल होता है। पवित्र संकल्पों से मन को भावित करें। मनुष्य नवीनता का प्रेमी है। उसे नए खाद्य पदार्थ चाहिए, नया परिधान चाहिए, नया
भवन चाहिए और नया वाहन चाहिए पर इसके साथ अपना मस्तिष्क भी नया बनाना चाहिए। मस्तिष्क को नया बनाने के लिए फोरगेट एंड फोरगिव का सूत्र अपनाना चाहिए। मुनिश्री ने उपस्थित जनता को नए वर्ष पर कुछ अनुप्रेक्षाओं के प्रयोग सुझाए और एक वर्ष के लिए संकल्प दिलाए। नव वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का मुनिश्री ने श्रवण कराया। सभा अध्यक्ष सुरेंद्र चौरड़िया ने सभी को समाज की तरफ से नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।