मंगलभावना समारोह का आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह का आयोजन

गदग
तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्‍निध्य में मंगलभावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि इतिहास रटना आसान है, पर इतिहास रचना बड़ा मुश्किल है। इतिहास रचने के लिए स्वयं का बलिदान देना होता है, मोमबत्ती प्रकाश देने से पहले स्वयं अग्नि स्नान करती है। गदग में भी 2021 में एक नया इतिहास शासनश्री साध्वी पद्मावती जी रचा गए, यह सदियों तक याद रहेगा। यहाँ की श्रद्धा, भक्‍ति, आस्था अविस्मरणीय है। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि मंगलभावना, प्रमोद भावना, ग्रहणशीलता का सूचक है। यात्रा की मंगलकामना की जा रही है। बहुत लंबा समय यहाँ पर विराजना हुआ, हमारे श्रावक माता-पिता के तुल्य हैं, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी जागरूकता से संभाला है। शासनश्री साध्वी पद्मावतीजी के विशाल कार्यक्रम में पूरा गदग क्षेत्र में जो श्रद्धा और भक्‍ति का परिचय दिया है, वह बेजोड़ है। साध्वी मेरुप्रभा जी व साध्वी दक्षप्रभा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। सभा के अध्यक्ष अमृतलाल कोठारी, तेयुप के अध्यक्ष दिनेश संकलेचा, महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेमलता कोठारी, उपासिका सरस्वती बाई कोठारी, संगीता संकलेचा, उपासिका सारिका संकलेचा, मधु संकलेचा, शोभा संकलेचा ने मंगलभावना, मंगलकामना की। कार्यक्रम का संचालन कार्यकर्ता जितेंद्र जीरावला ने किया।