‘बने सहारा फैले उजियारा’ कार्यक्रम

संस्थाएं

‘बने सहारा फैले उजियारा’ कार्यक्रम

विजयनगर, बैंगलोर
अभातेममं के अंतर्गत ‘बने सहारा फैले उजियारा’ कार्यक्रम के अंतर्गत तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा कार्यक्रम बापूजीनगर स्थित गीता आश्रम में किया गया। जहाँ पर 30 बच्चों को स्टेशनरी, किताबें, मास्क, बिस्किट, संक्रांति की मिठाई और फ्रूट्स आदि सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। कन्याओं ने बच्चों के लिए अनेक गेम रखे। इस कार्यक्रम में वहाँ के सभी बच्चों को पारिवारिक माहौल का एहसास हुआ। कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने कन्या मंडल प्रभारी मेघना हिरण को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राजेश चावत की उपस्थिति रही। महिला मंडल, कार्यकारिणी सदस्य सपना मांडोत, कविता बाफना उपस्थित रहे। आश्रम के प्रेसिडेंट तथा वहाँ के कार्यकर्ताओं ने तेरापंथ महिला मंडल के साथ कन्या मंडल के सेवा कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका खुशी गांधी ने किया। सह-संयोजिका प्रीति टेबा ने कार्यक्रम के संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की।