वृहद मंगलपाठ कार्यक्रम

संस्थाएं

वृहद मंगलपाठ कार्यक्रम

कालबादेवी (दक्षिण मुंबई)
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्‍निध्य में नव वर्ष के उपलक्ष्य में वृहद मंगल पाठ का कार्यक्रम महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में रखा गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम प्रारंंभ हुआ।
साध्वीवृंद ने कुछ एक मंगल मंत्रों एवं मंगल श्‍लोकों का उच्चारण किया। वृहद मंगलपाठ के पश्‍चात साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुयशाजी, साध्वी रिद्धियशा जी ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में सुमधुर गीत का संगान किया।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया एवं दक्षिण मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गणपत लाल डागलिया ने संपूर्ण श्रावक समाज के प्रति शुभकामना अभिव्यक्‍त की। साध्वी प्रियंवदा जी ने अपने वक्‍तव्य में ‘मिशन उत्थान’ एवं ‘उत्कर्ष’ की श्रेणियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। साध्वी विद्यावती जी ने कहा कि नए वर्ष में कुछ नया संकल्प संजोए। कार्यक्रम में उपस्थित तेरापंथ सभा के मंत्री दिनेश धाकड़, तेयुप के अध्यक्ष पूरण चपलोत, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, अशोक बरलोटा, मंत्री रौनक धाकड़, तेरापंथ महिला मंडल की संयोजिका भावना धाकड़, स्थानीय अणुव्रत समिति के संयोजक किशन राठौड़ आदि कई गणमान्य व्यक्‍तियों की उपस्थिति रही।