एबीलिटी इज एब्सोल्यूट

संस्थाएं

एबीलिटी इज एब्सोल्यूट

दिल्ली
अभातेयुप के निर्देशन व तेयुप, दिल्ली तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘एबीलिटी एब्सोल्यूट’ सुव्यवस्थित तरीके से हुआ, जिसमें स्पेशल चाइल्ड के पठन-पाठन एवं व्यायाम हेतु उपयोगी सामग्री वितरित की गई। लिटिल हार्ट स्कूल में स्पेशल चाइल्ड से वार्तालाप करके सभी उपस्थित सदस्य भाव-विभोर हो गए व जय जागरूकता फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान तेयुप, दिल्ली के अध्यक्ष विकास बोथरा ने संबोधन दिया व तेयुप, दिल्ली द्वारा किए जा रहे मुख्य कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान तेयुप, दिल्ली के सहमंत्री अशोक सिंघी, कोषाध्यक्ष पवन श्यामसुखा, किशोर मंडल प्रभारी विनोद चोरड़िया, हेमराज राखेचा, अरविंद सिंघी, किशोर मंडल संयोजक सौरभ सिंघी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप, दिल्ली व तेरापंथ किशोर मंडल के साथियों ने श्रम नियोजित किया। कार्यक्रम के अर्थ सहयोगी रणजीत सिंह भंसाली रहे।