किशोर फिएस्टा का आयोजन

संस्थाएं

किशोर फिएस्टा का आयोजन

गंगाशहर
अभातेयुप के तत्त्वावधान में तेयुप के निर्देशन में किशोर मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में किशोर फिएस्टा 2:0 का आयोजन किया गया। किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ ने बताया कि मुनि शांतिकुमार जी के मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ0 पी0एस0 वोहरा ने फीता खोलकर किशोरों के प्रबंधन में लगे मेले का अवलोकन किया। डॉ0 पी0एस0 वोहरा ने इस अवसर पर बच्चों और किशोरों से रोचक प्रश्‍न पूछे और हमेशा मुस्कुराते हुए प्रत्येक मंजिल को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ0 पी0एस0 वोहरा का स्वागत महासभा, बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़ व किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ ने किया। तेयुप मंत्री देवेंद्र डागा ने बताया कि मेले में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान महामंत्री हंसराज डागा, तेरापंथी सभा, गंगाशहर अध्यक्ष अमरचंद सोनी, मंत्री रतन छल्लाणी, अभातेयुप सदस्य पीयूष लुणिया सहित, तेयुप पूर्व अध्यक्ष नवरतन बोथरा, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष पवन छाजेड़, महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका, कविता चोपड़ा आदि गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। किशोर मंडल प्रभारी चंचल चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर किशोरों के लिए रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें कविता प्रतियोगिता में मुदित ललवाणी, क्विज प्रतियोगिता में पवन रांका, फोटोग्राफी में विनोद जैन विजेता रहे। मिस्टर किशोर के रूप में चेतन बोथरा का चयन किया गया।
किशोर मंडल सह-संयोजक दीपेश बैद ने बताया कि मेले में गेम्स, फूड जोन, लक्‍की ड्रॉ, सेल्फी पॉइंट, ट्रैडिंग स्टॉल आदि ढेर सारे कार्यक्रम आयोजित हुए। मेले में ज्ञानशाला के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थानी थीम पर ज्ञानार्थी बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें ज्ञानार्थी नुपुर नाहर विजेता रही। तेयुप सहमंत्री भरत गोलछा ने बताया कि इस मेले में पूनमचंद आसकरण कमलचंद बोथरा परिवार ने सौजन्य प्रदान करवाकर किशोर साथियों का उत्साहवर्धन किया। धनपत भंसाली, महावीर फलोदिया, रोहित बैद, ॠषभ लालाणी, भरत गोलछा, गौरव डागा, अरुण नाहटा, चैतन्य रांका, गुनित आंचलिया, हर्ष छाजेड़, जयंत छाजेड़, रौनक बोथरा, सौरभ गीड़िया, अरिहंत गीड़िया, शोभित सेठिया आदि साथियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।