प्रभु पार्श्‍व जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन

संस्थाएं

प्रभु पार्श्‍व जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजन

क्षमा के अवतार भगवान पार्श्‍वनाथ के जन्म कल्याणक का कार्यक्रम शासनश्री साध्वी सोमलता जी के सान्‍निध्य में दादर तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी रक्षितयशा जी ने गीत का संगान मधुर स्वर लहरियों में किया। साध्वी संचितयशा जी ने मंत्र शब्द की महिमा बताते हुए मंत्रों का उच्चारण करवाया। साध्वी शकुंतला कुमारी जी, साध्वी जागृतप्रभा जी ने गीत प्रस्तुत किया। शासनश्री साध्वी सोमलता जी ने भगवान पार्श्‍व के जीवन-दर्शन को सरस शैली में प्रस्तुत करते हुए कहा कि पार्श्‍वनाथ भगवान तीर्थंकर हैं, नायक हैं, प्रवर्तक हैं। उनके लिए पुरुषादाणीय शब्द भी प्रचलित है। साध्वीश्री जी ने एक वर्ष के लिए सभी भाई-बहनों को खामेमि सव्व जीवेसूत्र का आत्मचिंतन करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, दादर, युवक परिषद एवं महिला मंडल के पदाधिकारीगण के साथ श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही।