स्वागत समारोह : सफल हो जीवन के हर पल

संस्थाएं

स्वागत समारोह : सफल हो जीवन के हर पल

तिरुपुर
तेरापंथ भवन में आयोजित स्वागत समारोह में साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें वीतराग भगवान महावीर का शासन मिला। भैक्षव शासन में साधना करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में आचार्यश्री महाश्रमण जी का शक्‍तिसंपन्‍न नेतृत्व मिल रहा है, जहाँ हम अपनी श्रद्धाभावना और सम्यक्त्व को पुष्ट कर रहे हैं। समर्थ गुरु की अनुशासना में हम सभी सफलता प्राप्त करते रहें। सफलता का प्रथम सूत्र हैआत्मविश्‍वास। आत्मविश्‍वासी व्यक्‍ति अपने संजोए स्वप्न पूर्ण कर सकता है। उन्होंने कहा कि तिरुपुर श्रावक समाज सौभागी है जहाँ गुरु चरण टिके, वर्धमान महोत्सव हुआ। इसी प्रकार सभी की श्रद्धा बढ़ती रहे, गुरु निष्ठा बढ़ती रहे। साध्वी सुदर्शनप्रभा जी, साध्वी सिद्धयशा जी, साध्वी डॉ0 राजुलप्रभा जी, साध्वी डॉ0 चैतन्यप्रभा जी एवं साध्वी डॉ0 शौर्यप्रभा जी ने मैसूर से तिरुपुर की यात्रा के अनुभवों से भावित गीत प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्ष सीमा श्यामसुखा ने साध्वीवृंद का स्वागत किया। शांतिलाल झाबक ने भावपूर्ण काव्य धारा से स्वागत किया। महिला मंडल ने स्वागत गीत का संगान किया। कार्यक्रम का संयोजन संजू दुगड़ ने किया।