सामायिक गोष्ठी का आयोजन

संस्थाएं

सामायिक गोष्ठी का आयोजन

हैदराबाद
तेममं के तत्त्वावधन में सुंदरी जोन की बहनों द्वारा हैदराबाद तेरापंथ भवन में सामायिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गोष्ठी का आरंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। गोष्ठी का विषय रखा गया‘तत्त्वज्ञान क्यों आवश्यक’। सभी बहनों द्वारा इस विषय पर रोचक प्रस्तुति दी गई। जीव-अजीव पुस्तक का प्रथम पाठ, गति चार का पाठन प्रेम सुराणा ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी हर्षलता दुधोड़िया ने दी। उन्होंने अनेक उदाहरणों द्वारा बहनों को गति के बारे में समझाया। महिला मंडल अध्यक्ष अनिता गीड़िया ने बहनों को प्रतिमाह नारीलोक में आ रही ज्ञान चेतना प्रश्‍नोत्तरी और प्रति माह पहले, तीसरे बुधवार को आने वाली प्रतियोगिता के बारे में बताया।
Wisdom Wednesday भी करने की प्रेरणा दी। प्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के अमृत सिंचन पर प्रतिदिन 51 संकल्प सभी सामायिक जोन की बहनों द्वारा जागरूकता से किए जा रहे हैं, की भी जानकारी दी गई।
नमिता सिंघी, अंजु गोलछा, सुमन दुगड़, मंजु लुणावत, ॠतु दुगड़, शांता बैद, रूबी दुगड़, हर्षलता दुधोड़िया, कुसुम दुधोड़िया, कविता बांठिया, प्रेम सुराणा, रेखा गोलछा, विनीता बोथरा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।