वृहद् मंगलपाठ कार्यक्रम

संस्थाएं

वृहद् मंगलपाठ कार्यक्रम

गदग
तेरापंथ भवन में डॉ0 साध्वी गवेषणाश्री जी के सान्‍निध्य में नव वर्ष का वृहद मंगल पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ0 साध्वी गवेषणाश्री जी ने कहा कि संसार का प्रत्येक व्यक्‍ति सुखी रहना चाहता है। दु:ख किसी को पसंद नहीं है। हर क्षण व्यक्‍ति सुख का अनुभव कर सके, इसलिए प्रतिदिन प्रत्येक जीव को शुभ मंगलभावना से अपने आपको भावित करना चाहिए। साध्वी मेरुप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। साध्वी दक्षप्रभा जी ने भावपूर्ण कविता का पाठ किया। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हर वर्ष आता है और चला जाता है। वही वर्ष, वही महीना, वही सप्ताह, वार आदि होते हैं। एक सिर्फ कैलेंडर नया लगता है। हमें जीवन में नयापन लाना है। सभा के अध्यक्ष अमृताल कोठारी, तेयुप के अध्यक्ष दिनेश संकलेचा, महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेमलता कोठारी, स्थानकवासी समाज के किशन बाघमार व इंदिरा बाघमार ने शुभकामना व्यक्‍त करते हुए अपनी भावना व्यक्‍त की।