अनेकांतवाद व कषाय विषयक कार्यशाला

संस्थाएं

अनेकांतवाद व कषाय विषयक कार्यशाला

बारडोली
तेरापंथ भवन में अनेकांतवाद व कषाय विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के उच्चारण एवं प्रेरणा गीत के संगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता सरणोत ने स्वागत वक्‍तव्य दिया। अनेकांतवाद व कषाय विषय पर मंडल की बहनों द्वारा अपने विचार रखे गए एवं द‍ृष्टांत के द्वारा समझाया कि कैसे एक ही बात को विभिन्‍न द‍ृष्टिकोण से देखकर सभी की बात को सही समझा जा सकता है। क्रोध, मान, माया और लोभ रूपी कषायों से कैसे जीता जा सकता है। 3 नाटिकाओं की भी रोचक प्रस्तुतियाँ महिला मंडल द्वारा की गई। दोनों विषयों पर सामुहिक गीतिका का संगान किया एवं मुक्‍तक के द्वारा भी प्रस्तुति हुई। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई व आभार ज्ञापन सहमंत्री उषा बड़ोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या सिंघवी ने किया। कन्या मंडल की 2 बहनों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में 50 बहनों की उपस्थिति रही।