स्वागत-अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

स्वागत-अभिनंदन समारोह

नोखा
तेरापंथ धर्मसंघ मर्यादित, अनुशासित, संगठित धर्मसंघ है। आचार्य की आज्ञा सर्वोपरि है। संयम का पालन करते हुए पर-कल्याण करें, आवश्यक है। आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ बढ़ रही साध्वी अमितप्रभा जी के नोखा आगमन पर शासन गौरव साध्वी राजीमती जी ने उद्गार व्यक्‍त किए। सभा अध्यक्ष हनुमानमल ललवानी, तेरापंथ सभा मंत्री इंदरचंद बैद, उपासक अनुराग बैद, महिला मंडल अध्यक्षा मंजु बैद, पूर्व मंत्री लाभचंद छाजेड़, तेयुप के मनोज घीया ने साध्वी अमितप्रभा जी के पदार्पण पर अभिनंदन भाव रखे। साध्वीश्री जी को गुण समर्पित, श्रमशील बताया। वर्धापन गीत साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी पुलकितयशा जी, साध्वी प्रभातप्रभा जी ने गाया। साध्वी अमितप्रभा जी ने साध्वी राजीमती जी को ध्यान, योग की साधिका, परम उपकारी व गुणों का भंडार बताया। साध्वी कंचनबाला आदि साध्वियों ने शासन गौरव के दर्शन कर मनोभाव गीतिका में प्रगट किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी कुसुमप्रभा जी ने किया।