स्वस्थ परिवार के निर्माण में नारी की भूमिका

संस्थाएं

स्वस्थ परिवार के निर्माण में नारी की भूमिका

तुसरा

मुनि जिनेश कुमार जी के सान्‍निध्य में तुसरा जैन भवन में स्वस्थ परिवार के निर्माण में नारी की भूमिका विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यशाला प्रारंभ हुई। कन्या मंडल की सुमधुर गीतिका से मंगलाचरण हुआ। तेममं की अध्यक्षा अंजू जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नारी परिवार की धुरी होती है। परिवार का संपूर्ण अस्तित्व तथा वातावरण गृहिणी पर निर्भर है। मारवाड़ी महिला समिति की ओर से मीरा केडिया ने कहा कि नारी में जो नैसर्गिक गुण हैकोमलता, सहनशीलता, संवेदना, करुणा, ममता वह सबको एक सूत्र में संजोने का काम करती है।
पूजा जैन व अंजू जैन ने नारी के शक्‍ति के विषय में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। तेरापंथ महिला मंडल की गीतिका ने सभी का मन मोह लिया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्षा बबली जैन ने कहा सेवा और स्वार्थहीनता का शस्त्र लेकर हम स्वस्थ परिवार की संरचना कर सकते हैं।
मुनिश्री ने कहा कि नारी समाज की कृति है, शक्‍ति है, नारी जीने का दरिया है और समर्पण की भावना है। नारी में ममता है, क्षमता है, समता है, नारी लक्ष्मी है, सरस्वती है। जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता का निवास होता है। नारी योग्यता संपन्‍न बनें, अनाग्रह द‍ृष्टिकोण वाली होनी चाहिए। नारी को अहंकार नहीं करना चाहिए, हमेशा विनम्रता रखनी चाहिए। उपस्थिति सराहनीय रही।
अंत में तेममं की मंत्री पूजा जैन ने आभार ज्ञापन किया। मंच संचालन हर्षिता जैन ने किया।