भगवान पार्श्‍वनाथ का जन्म कल्याणोत्सव

संस्थाएं

भगवान पार्श्‍वनाथ का जन्म कल्याणोत्सव

मदुरै
स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में भगवान पार्श्‍वनाथ जन्म कल्याणोत्सव के उपलक्ष्य में पार्श्‍वनाथ स्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। बीज मंत्र एवं उपसर्गहर स्तोत्रम का जाप किया गया। चौबसी में पार्श्‍वनाथ की गीतिका का संगान किया गया।
संरक्षिका चंद्रकांता कोठारी ने संगान किया। बबिता लोढ़ा ने सुमधुर गीतिका के द्वारा प्रभु पार्श्‍वनाथ का गुणगान किया। अध्यक्ष नयना पारख ने सभी को अग्रिम कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की एवं त्याग-तप की प्रेरणा दी।