विकास यात्रा

संस्थाएं

विकास यात्रा

ईरोड
मुनि सुधाकर कुमार जी एवं मुनि नरेश कुमार जी के सान्‍निध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया एवं उनके साथ पदाधिकारी मंजुला डूंगरवाल, शालिनी दुगड़ और सुमित्रा चौपड़ा का ईरोड पधारना हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता भंडारी एवं मंत्री पिंकी वेदमूथा द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि विकास यात्रा इरोड से प्रारंभ हो रही है। सभा अध्यक्ष दुलीचंद पारख एवं तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नखत एवं महासभा कार्यकारिणी सदस्य रमेश पटावरी ने अपने विचार व्यक्‍त किए। चंदा डूंगरवाल एवं भारती डागा द्वारा नीलम सेठिया एवं उनके साथ पधारे हुए पदाधिकारियों का तिलक व माला द्वारा सम्मान और स्वागत किया गया। अंत में महिला मंडल मंत्री पिंकी वेदमूथा द्वारा धन्यवाद और आभार ज्ञापन किया गया।