दादी-पोती सेमिनार

संस्थाएं

दादी-पोती सेमिनार

बालोतरा
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल, बालोतरा द्वारा दादी-पोती सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र व गीतिका द्वारा किया गया। उसके बाद महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला संकलेचा द्वारा स्वागत वक्‍तव्य दिया गया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य सारिका बागरेचा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा द्वारा अपनी अभिव्यक्‍ति दी गई। सेमिनार में 15 दादी-पोती की जोड़ियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। दादी-पोती की दूरियों को मिटाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे वह एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्‍त गुजार सकें। कार्यक्रम में महिला मंडल की उपाध्यक्ष रानी बाफना, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, पूर्व परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, पूर्व अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, पूर्व कन्या मंडल संयोजिका विधि भंसाली, सह-संयोजिका मनीषा ओस्तवाल व कन्या मंडल की पूरी टीम उपस्थित थी। मुख्य मुनिश्री की माताश्री भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में लगभग 80 बहनों की उपस्थिति रही। अंत में आभार ज्ञापन कन्या मंडल की प्रभारी श्‍वेता सालेचा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल की संयोजिका साक्षी वेद मेहता द्वारा किया गया।