लोकोपकार मासिक सेवा

संस्थाएं

लोकोपकार मासिक सेवा

बैंगलुरु
अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल, बैंगलोर द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस’ के उपलक्ष्य पर एवं तेयुप द्वारा लोकोपकार मासिक सेवा के अंतर्गत संयुक्‍त सहयोग से जयनगर स्थित जे0एस0एस0 सहाना इंटीग्रेटेड एंड स्पेशल स्कूल में सेवा कार्य किया गया। प्रधानाध्यापक दोड्डगुड्डय्या ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा विकलाग बच्चों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा एक सौ बच्चों की देखरेख की जा रही है, जिसमें कोरोना महामारी की वजह से फिलहाल 65 बच्चे संस्था की सेवा ले रहे हैं। तेयुप, बैंगलुरु के अध्यक्ष विनय बैद ने संस्था द्वारा दी जा रही सेवा के प्रति आभार व्यक्‍त करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। किशोर मंडल संयोजक जतिन बोराणा ने मंडल द्वारा बच्चों को भेंट की जा रही सामग्री की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी बच्चों में वितरण किया। विशाल, हर्षवर्धन व प्रियदर्शिनी द्वारा गीत व नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया। रामप्रसाद ने कन्‍नड़ भाषा में अनुवाद करने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के प्रायोजक बरार निवासी चामराजपेट प्रवासी बोराणा परिवार रहे। सेवा हेतु अनुमति देने पर संस्था के प्रति, उपस्थित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं के प्रति व विशेषकर बच्चों के प्रति आभार तेयुप उपाध्यक्ष भेरूलाल पोखरणा ने माना। किशोर मंडल प्रभारी पंकज मंडोत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।