तत्त्वज्ञान/तेरापंथ दर्शन की परीक्षा

संस्थाएं

तत्त्वज्ञान/तेरापंथ दर्शन की परीक्षा

राउरकेला
अभातेममं के उपक्रम आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत राउरकेला महिला मंडल द्वारा तत्त्वज्ञान की परीक्षा तेरापंथ भवन में आयोजित की गई। राउरकेला से तत्त्वज्ञान के कुल चार परीक्षार्थी थे। कविता डागा, हेमश्री भंसाली और कनक बोथरा ने यहाँ परीक्षा दी और राजू नाहटा ने मुंबई से परीक्षा दी। राउरकेला तत्त्वज्ञान व्यवस्थापिका सरिता कोचर, अध्यक्ष सरोज गोलछा और निवर्तमान अध्यक्ष पुनीता बोथरा ने जागरूकता से व्यवस्था को संभाला। पूरी प्रामाणिकता के साथ परीक्षा संपन्‍न करवाई गई।