बने सहारा फैलाएँ उजियारा

संस्थाएं

बने सहारा फैलाएँ उजियारा

पर्वत पाटिया
अभातेममं के निर्देशन में पर्वत पाटिया महिला मंडल के तत्त्वावधान में कन्या मंडल ने ‘बने सहारा फैलाएँ उजियारा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज देवी गंग ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा करवाई। स्वागत वक्‍तव्य महिला मंडल अध्यक्षा ललिता पारख ने सभी आश्रम की कन्याओं का भावभीना स्वागत किया। अनाथ आश्रम की गर्ल्स को निवर्तमान अध्यक्ष कुसुम बोथरा द्वारा स्वच्छता पर प्रशिक्षण दिया गया। गर्ल्स को पेंसिल किट, चॉकलेट कैंडी, मास्क, नोटबुक आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन कन्या मंडल प्रभारी चंद्रकला कोठारी द्वारा आभार ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान सिंघवी, सह-संयोजिका स्नेहा छाजेड़ एवं कन्या मंडल की पूरी टीम का पूर्ण सहयोग मिला। कार्यक्रम सफल रहा। अनाथ आश्रम की टीचर ने महिला मंडल के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए कहा एवं आभार प्रकट किया। कन्याओं और महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही। इसमें आश्रम की 36 कन्याओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम रोचक एवं सफल रहा। आश्रम की टीचर्स का सहयोग प्राप्त हुआ।