आध्यात्मिक मिलन के आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन के आयोजन

बहुश्रुत परिषद की सम्मानित सदस्य साध्वी कनकश्री जी एवं शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी का दिल्ली चातुर्मास परिसंपन्‍नता के पश्‍चात लाडनूं की ओर विहार क्रम में हिसार पदार्पण हुआ। आप दोनों का तेरापंथ भवन, हिसार में विराजित शासनश्री साध्वी यशोधरा जी, तुलसी उपसेवा केंद्र में विराजित मौन साधिका रत्नाधिक साध्वी राजकुमारी जी एवं सेवाएँ दे रही साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी के साथ मंगल आध्यात्मिक मिलन हुआ। कुल 23 साध्वियों (5 सिंघाड़ों) का मंगल मिलन व रत्नाधिक साध्वीद्वय की दीक्षा की हीरक जयंती की आध्यात्मिक मंगल भावना की बेला के साक्षी बनेदक्षिण दिल्ली सभा के परामर्शक एवं महासभा उपाध्यक्ष सुखराज सेठिया की अगुवाई में दक्षिण दिल्ली सभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष, दिल्ली महिला मंडल की अध्यक्ष व अन्य श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित थे। साध्वी डॉ0 कुंदनरेखा जी का विगत वर्ष एवं शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी का इस वर्ष चातुर्मास गोयल आस्था भवन, ग्रीन पार्क, दक्षिण दिल्ली में संपन्‍न हुआ। धर्मसंघ और आचार्यश्री के प्रति अनंत कृतज्ञता।