आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह

सरदारपुरा, जोधपुर
मुनि तत्त्वरुचि जी, मुनि स्वास्तिक कुमार जी व साध्वी पुण्यप्रभा जी का पाल रोड स्थित तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनि तत्त्वरुचि जी ने सन् 2021 का चातुर्मास तातेड़ गेस्ट हाउस, सरदारपुरा व साध्वी पुण्यप्रभा जी ने अमरनगर स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मास संपन्‍न किया। आप दोनों ही जोधपुर के क्षेत्रों में धर्मचर्चा हेतु विचरण कर रहे हैं। मुनि स्वास्तिक कुमार जी ने गत चातुर्मास बाडमेर में संपन्‍न किया जो गुरु दर्शन हेतु लाडनूं की ओर पधार रहे हैं। सभी चारित्रात्माएँ जनवरी, 2022 लाडनूं पधारकर आचार्यश्री महाश्रमण जी के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित हो दर्शन सेवा का लाभ लिया।
चारित्रात्माओं का आगमन व प्रवास
मुनि तत्त्वरुचि जी, साध्वी पुण्यप्रभा जी व मुनि स्वास्तिक कुमार जी के अलावा मुनि धर्मेश कुमार जी, साध्वी हेमरेखा जी, साध्वी मंजुयशा जी का प्रवास व विहार जोधपुर व आसपास के क्षेत्रों में हो रहा है। सभी चारित्रात्माएँ अपने क्षेत्र में विहार संपन्‍न कर लाडनूं की ओर पधार रहे हैं। तेयुप, सरदारपुरा सेवा कार्यों द्वारा अपनी महनीय छाप छोड़ रही है। रक्‍तदान, नेत्रदान, एसडीपी डोनेशन, व्यक्‍तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, जैन संस्कार, रास्ते की सेवा आदि-आदि कार्यों में तेयुप अपना योगदान कर रही है।