समृद्ध राष्ट्र परियोजना

संस्थाएं

समृद्ध राष्ट्र परियोजना

विजयनगर
अभातेममं के निर्देशन में ‘समृद्ध राष्ट्र परियोजना’ के अंतर्गत तेममं की बहनें मागड़ी रोड स्थित गांधी वृद्धाश्रम पहुँची। मंडल की बहनों ने नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आश्रम में लगभग 85 वृद्ध महिलाएँ और पुरुष हैं, उनको मंडल की तरफ से गुड़, चावल, कंबल, दवाइयाँ, दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। संघरक्षिका मधु सेठिया, लीला डागा, अध्यक्षा प्रेम भंसाली, मंत्री सुमित्रा बरड़िया, कोषाध्यक्ष मंजु भंसाली, सहमंत्री अंजु सेठिया, सुनीता पींचा, अनीता जीरावला, उषा पींचा आदि कई बहनें उपस्थित थीं। आश्रम की ओर से तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर के प्रति आभार ज्ञापन किया गया व कार्य की सराहना की गइ