अनेकांत कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

अनेकांत कार्यशाला का आयोजन

राजलदेसर
अभातेममं के निर्देशानुसार अनेकांत कार्यशाला-रूपांतरण Make your life happy through अनेकांतवाद’ श्री रूपांतरण एक्सप्रेस का आयोजन महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में डॉ0 साध्वी परमयशा जी के सान्‍निध्य में किया गया। नमस्कार महामंत्र के द्वारा शुरू हुए कार्यक्रम में कन्या मंडल की दीपिका रांका, रिया कुंडलिया, प्रज्ञा कुंडलिया एवं नेहा बैद ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तेरापंथी सभा की तरफ से अशोक बैद ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ0 सध्वी परमयशा जी ने कहा कि भगवान महावीर आध्यात्मिक वैज्ञानिक धर्म के महान प्रवक्‍ता थे। भगवान की वाणी का हर बोल आज भी प्रासंगिक है। अनेकांत कार्यशाला में साध्वी विनम्रयशा जी ने स्वस्थ एवं सुखी परिवार क्या होता है? स्वस्थ एवं सुखी परिवार कैसे बन सकता है के बारे में मोनोग्राम के माध्यम से बताया। दूसरे चरण में महिला मंडल ने ग्यारह आचार्यों पर गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी कुमुदप्रभा जी ने तथा भिक्षु भजन मंडली के शांतिलाल बैद, कमल सिंह दुगड़ एवं विमल सिंह छलानी ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी। तीसरे चरण में महिला मंडल द्वारा अनेकांत एक्सप्रेस ट्रेन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें 11 कोच के माध्यम से स्याद्वाद, समानता, सौहार्द, समन्वय, ‘सह-अस्तित्व, सद्भावना, सहिष्णुता, सकारात्मकता, सत्य सौंदर्य, शांत सहवास एवं संस्कार-संस्कृति के 11 संदेश दिए गए। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा जब्बर देवी बैद ने जैन विधि से ट्रेन का स्वागत करते हुए ट्रेन के ड्राइवर का तिलकार्चन किया। इस प्रस्तुति में पुष्पा देवी सोनी, रेखा देवी बेगवानी, इंदु बुच्चा, ममता कुंडलिया, प्रेम देवी विनायकिया सहित महिला मंडल की अनेक महिलाओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ0 साध्वी परमययशा जी, साध्वी धर्मयशा जी, साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्‍ताप्रभा जी एवं साध्वी कुमुदप्रभा जी ने अनेकांत कार्यशाला पर सामुहिक गीत का संगान किया। तेममं की अध्यक्षा प्रेम देवी विनायकिया द्वारा आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री सविता बच्छावत ने किया। विमल सिंह छल्लानी द्वारा ज्ञानशाला के बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम देवी विनायकिया द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए तेरापंथी सभा की तरफ से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।