प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रेक्षावाहिनी में कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा प्रेक्षावाहिनी में कार्यशाला का आयोजन

आंध्र-तेलंगाना
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार आंध्र-तेलंगाना प्रेक्षा वाहिनी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 90 साधकों ने भाग लिया। मुख्य वक्‍तव्य में महामारी के दौरान तनाव प्रबंधन, आहार और आरोग्य (कोविड-19 के संदर्भ में) व्यवस्था के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ द्वारा दी गई।
कार्यशाला का आरंभ गुरु भगवंतों के वंदन नमन से हुआ। कार्यशाला की संचालिता अनीता गीडिया ने मुख्य वक्‍ता पारसमल दुगड़ का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यशाला का आरंभ अर्हत वंदना एवं नमस्कार महामंत्र से प्रेक्षा वाहिनी की संवाहिका रीटा सुराणा द्वारा हुआ। त्रिपदी वंदना का संगान नविता नाहटा ने किया। प्रेक्षा गीत गायन सुमधुर कोकिला निशा पिंचा द्वारा किया गया। यौगिक क्रिया का प्रयोग प्रशिक्षक बबीता संचेती ने करवाया। प्रेक्षा प्रशिक्षिका उषा धाड़ेवा ने सभी को नियमित रूप से प्रेक्षाध्यान करने की प्रेरणा दी।
प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने उपस्थित सभी बहनों को प्रेक्षाध्यान के अंतर्गत अनेक लाभकारी विस्तृत जानकारी दी। आपने अंत में बहनों को अभय-अनुप्रेक्षा भी करवाई। मंगलभावना ममता दुगड़ द्वारा एवं संकल्प पिंकी बंबोली द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर आंध्र तेलंगाना व हैदराबाद मंडल की अध्यक्ष प्रेम पारख, चैतन्य पूरी शांति सूरीश्‍वर मंदिर की अध्यक्ष सविता रायसोनी व कई गणमान्य भाई-बहनें उपस्थित थे। अंत में आभार प्रेक्षावाहिनी संवाहिका रीटा सुराणा द्वारा किया गया। मंच संचालन संवाहक अनीता गीड़िया द्वारा किया गया।