सोशल मीडिया फायदे और नुकसान

संस्थाएं

सोशल मीडिया फायदे और नुकसान

रायपुर
तेरापंथ भवन में मुनि दीप कुमार जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ महिला मंडल और तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के संयुक्‍त तत्त्वावधान में कन्याओं का ‘सोशल मीडिया फायदे और नुकसान’ पर मंचन और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रायपुर के महापौर एजाज ढेबर थे। मुनि दीप कुमार जी ने कहा कि पढ़ने के साथ मनन नहीं होता है तो वह भारभूत बन जाती है। उसका ज्ञान केवल शाब्दिक ज्ञान तक सीमित रह जाता है। मेधावी छात्रों में अध्यात्म विद्या का भी विकास होना चाहिए। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचना चाहिए। मुनिश्री ने आगे कहा कि महापौर एजाज ढेबर अच्छे उदार सेवाभावी हैं। नगर में खूब नैतिकता, सद्भावना, नशामुक्‍ति का माहौल बना रहे। महापौर ने कहा कि बच्चों का विकास, नगर का विकास है। मुनिश्री के दर्शन कर मैं अभिभूत हूँ। महिला मंडल अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा सरिता सेठिया, मंत्री नेहा जैन, टीपीएफ से रितु पोखरना, मंत्री विपुल जैन ने भी विचार रखे। संचालन प्रतिभा पोखरना एवं डिंपल फलोदिया ने किया।