त्रिदिवसीय जप अनुष्ठान

संस्थाएं

त्रिदिवसीय जप अनुष्ठान

अमराईवाड़ी-ओढ़व
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय जप अनुष्ठान का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अमराईवाड़ी श्रावक समाज के सभी भाई-बहनों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग लिया एवं अपने कर्मों की निर्जरा की।
आचार्यश्री महाश्रमण के जन्मदिवस पर नमस्कार महामंत्र का जाप, आचार्यश्री महाश्रमण पदाभिषेक दिवस को लोगस्स का जाप और आचार्यश्री महाश्रमण दीक्षा दिवस को ॐ शांति मंत्र का जाप किया गया।
जाप का क्रम 13 घंटे तक चला। 89 भाई-बहनों की सहभागिता रही। सभी ने पूरी जागरूकता के साथ जाप द्वारा गुरुचरणों में श्रद्धापूर्वक आध्यात्मिक भेंट चढ़ाई। पूरे अमराईवाड़ी श्रावक समाज के प्रति मंडल आभार प्रकट करती है।