प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

प्रतियोगिता का आयोजन

भीलवाड़ा
तेयुप के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा आयोजित ‘कौन बनेगा ज्ञानवान’ का आयोजन किया गया। कुल 7 टीम थी। प्रत्येक टीम में 3-3 प्रतिभागी थे। इस प्रतियोगिमा के जज नवीन चोरड़िया व दिलीप रांका थे। तेरापंथ किशोर मंडल के प्रभारी दिनेश रांका, तेयुप अध्यक्ष संदीप चोरड़िया व तेयुप के मंत्री पीयूष रांका, तेयुप कोषाध्यक्ष संतोष सिंघी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कुल राउंड की एंकरिंग ब्लू ब्रिगेड मेंबर ॠषि दुगड़, किशोर मंडल के संयोजक मनन चोरड़िया, किशोर मंडल के सह-संयोजक नयन रांका व विदित चोरड़िया ने की। प्रथम स्थान पर संयम टीम, द्वितीय स्थान पर दर्शन टीम, तृतीय स्थान पर ज्ञान टीम रही। इन सभी को तेयुप के सदस्य जज व किशोर मंडल के सदस्यों ने सम्मानित किया। किशोर मंडल द्वारा जजों को भी सम्मानित किया गया।