वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

संस्थाएं

वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

बेहाला
महापर्व दीपावली के उपलक्ष्य में तेयुप द्वारा शांति निवास वृद्धाश्रम के सदस्यों को अत्यंत हर्षोल्लास से जलपान कराया एवं उन्हें दीपावली पर एकांतवास के अंधेरे से दूर कर परिवार का आनंद प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धाश्रम की संयोजिका रीना सेन ने मंगलाचरण करते हुए तेयुप, बेहाला के सभी सदस्यों के लिए शुभाशीष व मंगलकामना हेतु प्रार्थना की। इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम हनुमानमल सेठिया के सौजन्य से संपन्‍न हुआ। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी राजश्री सेठिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर इस कार्यक्रम को संचालित करने में अपना आर्थिक योगदान दिया। परिषद के अध्यक्ष चेतन चोपड़ा, मंत्री अभिषेक बैंगानी, कोषाध्यक्ष रतन सेठिया, संगठन मंत्री राहुल मनोत, पूर्व अध्यक्ष मोहित धारीवाल एवं सहमंत्री-द्वितीय सिद्धार्थ धारीवाल का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।