अभातेयुप की संगठन यात्रा

संस्थाएं

अभातेयुप की संगठन यात्रा

पर्वत पाटिया
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा, उपाध्यक्ष-द्वितीय जयेश मेहता व महामंत्री पवन मांडोत, अभातेयुप साथियों के साथ पर्वत पाटिया पधारे। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र के साथ हुई, विजय गीत का संगान तेयुप युवा साथियों द्वारा किया गया एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा द्वारा किया गया। नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित प्रबंध मंडल एवं अभातेयुप सदस्यों का खेश द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत वक्‍तव्य में तेयुप अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार ने नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा एवं उनकी टीम को 2021-23 कार्यकाल के लिए बधाई व अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की। मंत्री भरत जैन ने तेयुप द्वारा की गई गतिविधियों से सदन को अवगत कराया। किशोर मंडल संयोजक जिग्नेश गांधी व सह-संयोजक पारस गंग ने तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। सभाध्यक्ष कमल पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा ललिता पारेख व अभातेयुप के क्षेत्रीय प्रभारी कुलदीप कोठारी ने राष्ट्रीय प्रबंध मंडल का स्वागत एवं उनके प्रति शुभकामनाएँ प्रेषित की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयेश मेहता ने अपने वक्‍तव्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी के सूरत पधारने से पहले एटीडीसी खोलने का लक्ष्य रखने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महामंत्री पवन मांडोत ने किशोर मंडल के कार्यों की प्रशंसा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा ने अपने वक्‍तव्य में परिषद को अभातेयुप के सभी आयामों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया एवं स्थानीय अभातेयुप क्षेत्रीय प्रभारी कुलदीप कोठारी को सीपीएस का राष्ट्रीय सहप्रभारी नियुक्‍त किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष कांतिलाल सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष सुनील रांका, सभा मंत्री, तेयुप परामर्शक, तेयुप कार्यकारिणी सदस्य, किशोर मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन तेयुप उपाध्यक्ष-द्वितीय दिलीप चावत ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री भरत जैन ने किया।