आचार्य तुलसी का महान अवदान - अणुव्रत

संस्थाएं

आचार्य तुलसी का महान अवदान - अणुव्रत

राजाराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्म दिवस अणुव्रत दिवस के रूप में अणुव्रत समिति के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार के पश्‍चात तेममं ने तुलसी अष्टकम के संगान से मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मनोज डागा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल ने समायोजित जनमेदिनी के स्वागत में विचार रखे। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी प्रखर व्यक्‍तित्व व कर्तृत्व संपन्‍न थे। उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ को नई ऊँचाइयाँ तथा नया भविष्य दिया। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया। तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, तेममं अध्यक्षा लता बाफना, कंचन छाजेड़, शोभा बोथरा, हेमलता सुराणा, तेरापंथ टाइम्स के संपादक दिनेश मरोठी, आरआर नगर कन्या मंडल, महिला मंडल, देवराज रायसोनी आदि अनेक वक्‍ताओं ने अपने विचार रखे एवं गीतिकाओं का संगान किया। साध्वी मंजुरेखा जी, साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी निर्भयप्रभा जी, साध्वी चेलनाश्रीजी ने मधुर स्वर लहरी में भक्‍तिमय श्रद्धांजलि समर्पित की। 108 भाई-बहनों ने 1 वर्ष के लिए विभन्‍न प्रत्याख्यान किए। अणुव्रत समिति के मंत्री माणकचंद संचेती ने संचालन किया। आरआर नगर तेरापंथ सभा मंत्री विक्रम मेहर ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। आरआर नगर सभा द्वारा अणुव्रत समिति के सभी पदाधिकारियों का जैन पट्ट से सम्मान किया गया।