आचार्यश्री तुलसी जन्मोत्सव

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी जन्मोत्सव

जसोल
तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में पुराना ओसवाल भवन में मुनि धर्मेश कुमार जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ धर्मसंघ के नवम आचार्य तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस मनाया गया। सर्वप्रथम अणुव्रत प्रभारी भूपतराज कोठारी ने आचार्यश्री तुलसी, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद व तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अणुव्रत आंदोलन को आगे बढ़ाने की भूमिका पर प्रकाश डाला। आचार्य तुलसी की जीवनी व संचालन मुनि यशवंत कुमार जी द्वारा किया गया। मुनि डॉ0 विनोद कुमार जी द्वारा स्वयं व मुनि धर्र्मेश कुमार जी को दीक्षित शिक्षित बताया। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र मांडोत, कन्या मंडल से दिव्या बोकड़िया व महिला मंडल से लीला देवी छाजेड़ ने आचार्य तुलसी की जीवनी पर प्रकाश डाला। तेममं ने गीतिका की प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन सभा मंत्री माणकचंद संखलेचा ने किया।