श्रावक संबोध कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

श्रावक संबोध कार्यशाला का आयोजन

नोएडा
नोएडा द्वारा संचालित श्रावक संबोध कार्यशाला-2 का आरंभ किया गया। नवकार मंत्र रितू श्यामसुखा द्वारा पढ़ा गया। मंगलाचरण रीता श्यामसुखा ने किया। स्वागत डॉ0 आरती बोथरा कोचर ने किया। मुंबई से राजेंद्र बैंगानी ने श्रावक संबोध की महत्ता को बताया। वक्‍ता का परिचय दीपिका चोरड़िया ने प्रस्तुत किया। वक्‍ता चाँद छाजेड़ ने 6 से 15 तक के पदों का विस्तार से वर्णन किया। इसके नियम प्रेम सेखानी द्वारा बताए गए। यह प्रश्‍नोत्तरी मुकेश दुधोड़िया, कनिष्क बैद, प्रेम सेखानी द्वारा तैयार की गई। एक व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा सभी नियम और जानकारियाँ व सिलेबस साझा किया जाता है। अभी इस ग्रुप में 200 सदस्य हैं। कार्यशाला का आभार टीपीएफ, नोएडा की सहमंत्री डॉ0 कमला जैन द्वारा किया गया।