कर्नाटक राज्योत्सव

संस्थाएं

कर्नाटक राज्योत्सव

राजराजेश्‍वरी नगर
तेममं द्वारा 66वाँ कर्नाटक राज्योत्सव के उपलक्ष में समृद्ध राष्ट्र योजना के तहत मागडी रोड स्थित गवर्नमेंट स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। जहाँ पर 350 लड़कियाँ एवं 100 के लगभग लड़के शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अध्यक्षा लता बाफना ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ के महत्त्व को बताते हुए मंडल की ओर से चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर प्रकाश जैन, स्कूल के प्रििंसपल एवं अध्यापकों ने मंडल की इस गतिविधि के लिए सराहना की। कार्यक्रम के समायोजन में मंत्री सीमा छाजेड़ का श्रम रहा। केम्परमेह, मथरु भास्कर, भावना, राघवेंद्र आदि स्कूल के पदाधिकारी का पूर्ण सहयोग रहा। समाजसेवी संगीता मेहता, सुमन पटावरी, मंजु बोथरा, दीपाली गोलछा, उषा कोठारी उपस्थित थी।