दीपक व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

दीपक व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

विजयनगर
तेरापंथ सभा भवन में साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल द्वारा आयोजित इको फ्रेंडली दीपावली पर कार्यशाला और उसके साथ ही रंगोली, दीपक और बंदरवार की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें 60 से अधिक महिलाओं व कन्याओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एवं 150 से अधिक की उपस्थिति रही। साध्वीश्री जी ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है और जैसे हमें अपना जीवन प्रिय है वैसे ही सभी प्राणियों को अपना जीवन प्रिय होता है। अहिंसा को अपनाकर कैसे हम बिना पटाखे के दिवाली मना सकते हैं। अध्यक्ष पे्रम बाई भंसाली ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। अभातेममं की पूर्व महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य वीना बैद ने अपने भाव व्यक्‍त किए। महिला मंडल रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कविता बाफना, द्वितीय स्थान नेहा दक, कन्या मंडल में प्रथम पुरस्कार खुशी गांधी, द्वितीय स्थान प्रेरणा श्रीमाल को मिला। दीपक प्रतियोगिता में महिला मंडल में प्रथम
नेहा दक, द्वितीय ममता नाहटा, कन्या मंडल में प्रथम प्रिय बाबेल, द्वितीय प्रेक्षा टेबा एवं बंदरवार प्रतियोगिता में महिला मंडल में प्रथम स्थान नेहा दक, द्वितीय स्थान सीमा टेबा व कन्या मंडल में प्रथम स्थान खुशी मांडोत व द्वितीय स्थान दीक्षिता हिरण को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महिला पटावरी, मंजु गादिया, मंत्री सुमित्रा बरड़िया, सहमंत्री अंजु सेठिया, सुनीता भटेवरा, कोषाध्यक्ष मंजु भंसाली, प्रचार-प्रसार मंत्री किरण बोराणा, ललिता डागा आदि सभी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दीक्षिता व आशा कोठारी ने किया। बबिता दस्सानी आभार ज्ञापन किया।