खुशियों की दिवाली

संस्थाएं

खुशियों की दिवाली

सूरत
अभातेयुप के त्रिआयामी संकल्प सेवा, संस्कार और संगठन। सेवा के क्षेत्र में मानव सेवा को समर्पित इस वर्ष दिवाली मनाव सेवा ट्रस्ट के साथ मनाई गई। मानव सेवा ट्रस्ट जो बिन वारसी, निराधार और पीड़ित लोगों का आश्रम है यहाँ पर इन लोगों को ‘प्रभु जी’ के नाम से संबोधित किया जाता है। तेयुप और किशोर मंडल ने अपना एक दिन इन प्रभु जी के साथ व्यतीत किया और इन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। इसके साथ ही दिव्यम मनीष परमार और धैर्य अभिनंदन गादिया का जन्मदिवस भी मानव सेवा ट्रस्ट में ही मनाया गया।
ट्रस्ट के संचालक जयराम भाई ने अभी तक लगभग 2500 लोगों को उनके परिवार के साथ मिलन करवाया है। तेयुप के अध्यक्ष गौतम बाफना ने उन्हें आश्‍वासन दिया कि इस कार्य में तेयुप पूर्णतया उनके साथ है। मानव सेवा ट्रस्ट में ट्रस्ट के लोगों के साथ तेयुप से गौतम बाफना, अभिनंदन गादिया, महेश संकलेचा, दीपक चोरड़िया, प्रकाश घोड़ावत, किशोर मंडल संयोजक संयम आंचलिया, सह-संयोजक मयंक डागा के साथ अच्छी संख्या में किशोरों की उपस्थिति रही।