दंपति शिविर कार्यशाला

संस्थाएं

दंपति शिविर कार्यशाला

डोंबिवली
तेयुप द्वारा दंपति शिविर कार्यशाला का आयोजन साध्वी संयमलता जी के सान्‍निध्य में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद इंटोदिया एवं सरोज इंटोदिया की मेहनत से करीब 45 दांपत्य जोड़ों ने भाग लिया। सभी दांपत्य जोड़ों का स्वागत कन्या मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। तत्पश्‍चात तेयुप द्वारा मंगलाचरण का संगान किया। साध्वी संयमलता जी ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता खून का रिश्ता नहीं होता है, लेकिन यह रिश्ता खून के रिश्ते से भी अधिक मजबूत होता है, यह रिश्ता विश्‍वास की बुनियाद पर टिका है, इस रिश्ते की मजबूती व मधुरता तभी कायम रह सकती है जब दोनों एक-दूसरे को समझें, सहन करें और छोटी-छोटी बातों को मन में न लगाएँ, छोड़ दें। साध्वी मार्दवश्री जी ने कहा कि दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जरूरी है हम एक-दूसरे की अच्छी-अच्छी बातों पर जाएँ तो रिश्तों को निभाना आसान हो जाता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्‍ता मंगला पाटिल का महावीर बड़ाला द्वारा परिचय दिया। मुख्य वक्‍ता मंगला पाटिल ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। तत्पश्‍चात साध्वी मार्दवश्री जी ने कन्या मंडल मेघना सिंघवी एवं दिव्या सोनी के द्वारा सभी जोड़ों को डम्ब सराज गेम खिलाए एवं प्रश्‍न-पत्र द्वारा सभी जोड़ों के विचारों को लिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद एवं सरोज इंटोदिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री विकास कोठारी द्वारा किया गया।