दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

राजलदेसर
तेरापंथ भवन में डॉ0 साध्वी परमयशा जी के सान्‍निध्य एवं तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कन्या मंडल द्वारा दिवाली के अवसर पर ‘दीपक सजाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगियों द्वारा रंगों द्वारा दीपक सजाए गए। प्रतियोगिता में कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला के कुल 23 प्रतियोगियों ने भाग लिया। डॉ0 साध्वी परमयशा जी ने मंगलपाठ सुनाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की अध्यक्षा-मंत्री सहित ज्ञानशाला प्रशिक्षिका हेमलता घोषल एवं मोनिका बैद ने नमस्कार महामंत्र से किया। इस अवसर पर तेरापंथी सभा के मंत्री राजकुमार विनायकिया, तेयुप अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, तेयुप मंत्री रजत बैद, वरिष्ठ श्रावक तिलोकचंद बैद, अणुव्रत समिति के नवनियुक्‍त अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष लाभचंद
सोनी सहित अनेक सदस्यगण तथा श्रावक-श्राविकाओं एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में कन्या मंडल की कन्याओं एवं ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर रंग-बिरंगे कलात्मक दीपक सजाए। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम देवी विनायकिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की मंत्री सविता बच्छावत ने किया।