मानवता के मसीहा थे आचार्य तुलसी

संस्थाएं

मानवता के मसीहा थे आचार्य तुलसी

दक्षिण मुंबई
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुयशा जी, साध्वी ॠद्धियशा जी ने तुलसी अष्टकम द्वारा मंगलाचरण किया। अभातेयुप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि दोसी, तेरापंथ सभा दक्षिण-मुंबई के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने स्वागत भाषण दिया। स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ कन्या मंडल ने संयुक्‍त रूप से आचार्यश्री तुलसी के जीवन-वृत्त पर शब्दचित्र प्रस्तुत किया। साध्वी प्रियंवदा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी मानवता के मसीहा एवं नवोन्मेष प्रज्ञा के धारक थे। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने एक चित्त आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ज्ञानार्थियों ने ‘देवलोक की सैर’ नामक द‍ृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा दक्षिण-मुंबई के मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया। आचार्य तुलसी जन्म दिवस के उपलक्ष्य में तुलसी संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 13 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।