आचार्य तुलसी का 108वाँ जन्मोत्सव

संस्थाएं

आचार्य तुलसी का 108वाँ जन्मोत्सव

बालोतरा
न्यू तेरापंथ भवन में साध्वी मंजुयशा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में आयोजित किया गया। साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार के पश्‍चात तेममं ने तुलसी अष्टकम के संगान से मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने अपने विचार रखे एवं आचार्यश्री तुलसी के प्रति श्रद्धांजलि में भावनाएँ व्यक्‍त की। साध्वी मंजुयशा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी प्रखर व्यक्‍तित्व व कर्तृत्व संपन्‍न थे। उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ को नई ऊँचाइयाँ तथा नया भविष्य दिया। साध्वी इंदुप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में बहुत विकास किया तथा विश्विद्यालय में पढ़ने वालों के रहन-सहन में भी अध्यात्म की पुष्ट रहे, प्रेरणा दी। कन्या मंडल एवं महिला मंडल द्वारा तुलसी के अवदानों पर प्रस्तुति दी गई। शैली गोगड़ ने मधुर गीतिका के माध्यम से गुरुदेव को भावांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर तेममं अध्यक्ष निर्मला संकलेचा, प्रकाश श्रीश्रीमाल आदि अनेक वक्‍ताओं ने अपने विचार रखे व गीतिका का संगान किया। साध्वी चारूप्रभा जी ने कविता द्वारा श्रद्धांजलि दी। सभी साध्वीवृंद, श्रावक-श्राविका सहित 108 भाई-बहनों ने एक स्वर में एक साथ मधुर गीत का संगान किया। तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, तेरापंथ सभा, तेममं, तेयुप, तेरापंथ किशोर मंडल, तेकमं, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। रुचिका तातेड़ ने संचालन किया।