आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस

फारबिसगंज
डॉ0 साध्वी पीयूषप्रभा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 108वाँ जन्मदिवस अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम साध्वीश्री ने भक्‍तामर ोत एवं तुलसी अष्टकम का संगान किया। फारबिसगंज कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया। सभा अध्यक्ष निर्मल मरोठी ने स्वागत वक्‍तव्य दिया। साध्वी पीयूषप्रभा जी ने आगे कहा कि कार्तिक शुक्ल दूज के दिन चंदेरी की पावन धरा पर माँ वंदना के कुक्षी से बालक तुलसी का जन्म हुआ। बचपन से ही होनहार तुलसी चिंतन की गुरुता के साथ जीवन में आगे बढ़े।
साध्वी भावनाश्रीजी ने आचार्यश्री तुलसी के जीवन के कुछ रोचक प्रसंग सुनाए। साध्वी सुधाकुमारी जी ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। अणुव्रत समिति अध्यक्षा प्रभा सेठिया, महिला मंडल अध्यक्ष कुसुम भंसाली, उपाध्यक्ष नीलम बोथरा, कमला महनोत, विराट नगर से समागत सभाध्यक्ष अध्यक्ष सतीश दुगड़, विनोद दुगड़, अभय बोथरा, मधुर दुगड़ ने गीत वक्‍तव्य द्वारा आचार्य तुलसी के प्रति अपने भाव व्यक्‍त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी दीप्तियशा जी ने किया।