नववधू सम्मेलन ‘नवोदिता : नई उमंग- नई किरण’ का आयोजन

संस्थाएं

नववधू सम्मेलन ‘नवोदिता : नई उमंग- नई किरण’ का आयोजन

मुंबई
तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वाधान में दिग्दर्शिका विमोचन एवं नववधू सम्मेलन ‘नवोदिता’ नई उमंग, नई किरण का कार्यक्रम। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’, साध्वी प्रियंवदाजी, साध्वी प्रेरणाश्री जी, साध्वी मृदुयशा जी, डॉ0 ॠद्धियशा जी के सान्‍निध्य में आयोजित हुआ। दक्षिण मुंबई, महिला मंडल द्वारा सुमधुर संगान द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। संयोजिका भावना धाकड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्षा रचना हिरण ने अपने भाव व्यक्‍त किए। चारित्रात्माओं के सान्‍निध्य एवं सभी पूर्वाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में दिग्दर्शिका का विमोचन किया गया। विमोचनकर्ता सरला लिगां का सम्मान किया गया। दिग्दर्शिका के संपादन में विशेष श्रम नियोजित करने वाले अनिता सिंयाल एवं शीला चंडालिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 125 नववधूओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। सभी नववधुओं के परिचय सत्र रखा गया, जिसका संचालन मुंबई सहमंत्री संगीता चपलोत ने किया। दक्षिण मुंबई द्वारा वधुओं के लिए गेम्स का भी आयोजन किया गया। जज की भूमिका पूर्वांध्यक्ष कुमुद कच्छारा एवं सुनीता परमार ने निभाई। साध्वी प्रियंवदा जी, शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ने उद्गार व्यक्‍त किए। अभातेममं द्वारा 2019 से 2021 के कार्यकाल के लिए मुंबई महिला मंडल को प्रदत्त 14 सम्मान हेतु सभी विजेताओं को सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। नवोदिता कार्यक्रम की संयोजिका संगीता चपलोत एवं दक्षिण मुंबई महिला मंडल टीम के अथक श्रम से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री अल्का मेहता ने किया। आभार ज्ञापन मुंबई महिला मंडल के उपाध्यक्ष विमला कोठारी ने किया। आचार्य महापज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में लगभग 500 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।