अनेकांतवाद कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

अनेकांतवाद कार्यशाला का आयोजन

रोहिणी, दिल्ली
अभातेममं द्वारा निर्देशित एवं दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित अनेकांतवाद कार्यशाला का आयोजन शासनश्री रतनश्री जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ भवन रोहिणी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण द्वारा किया।
शासनश्री साध्वी रतनश्री जी एवं साध्वी सुब्रताजी ने अपने उद्बोधन में अनेकांतवाद को सरल शब्दों में समझाया। मोटिवेशनल स्पीकर संस्कृति भंडारी ने प्रभु महावीर की वाणी व अनेकांतवाद के महत्त्व को सरलता से समझाया। जैन तत्त्वज्ञान तेरापंथ दर्शन के 2019-2021 के सार्टिफिकेट वितरित किए गए। अध्यक्ष मंजु जैन, निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रेम भंसाली, जैन तत्त्वज्ञान में तेरापंथ दर्शन दिल्ली की प्रभारी कमला भंसाली व अन्य पदाधिकारी, रोहिणी संयोजिका, उपसंयोजिकाएँ आदि बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रोहिणी की संयोजिका कुसुम खटेड़ ने किया। आभार ज्ञापन प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीणा सिंघी ने किया।