दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

बहुश्रुत साध्वी कनकश्री जी के सान्‍निध्य में शालीमार बाग, दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन उपासक व संस्कारक राजकुमार जैन, संस्कारक कमल सेठिया, प्रवीण गोलछा, अशोक सेठिया व सौरभ आंचलिया द्वारा मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। तेयुप, दिल्ली के मंत्री सौरभ आंचलिया ने संस्कारकों व उपस्थित सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। उपासक व संस्कारक राजकुमार जैन ने दीपावली पूजन का डेमो प्रस्तुत किया। संस्कारक कमल सेठिया ने जैन संस्कार विधि से बही-खातों का शुभारंभ कैसे करें, की महत्त्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। साध्वी कनकश्री जी ने कहा कि तेयुप, दिल्ली अच्छा कार्य कर रही है। जैन संस्कार विधि अपनी विधि अपने संस्कार हैं, इस विधि को ज्यादा-से-ज्यादा अपने घरों में अपनाएँ। इस कार्यशाला में शालीमार बाग सभा के अध्यक्ष प्रवीण बेगवानी, मंत्री अशोक जैन, दिल्ली उत्तर-मध्य सभा के अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री चंद्रकांत कोठारी, पीतमपुरा सभा के मंत्री मुकेश बोथरा, तेरापंथ महिला मंडल निवर्तमान उपाध्यक्ष सज्जन बाई गीड़िया एवं विभिन्‍न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। तेयुप, दिल्ली शालीमार बाग, क्षेत्रीय संयोजक सुनील गीड़िया व तेयुप के कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यशाला का संचालन उपासक व संस्कारक राजकुमार जैन ने किया एवं आभार ज्ञापन तेयुप दिल्ली उत्तर-मध्य संयोजक प्रतीक चिंडालिया ने किया।