दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

शासनश्री साध्वी रतनश्री जी के सान्‍निध्य में रोहिणी, दिल्ली में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन संस्कारक सुरेंद्र नाहटा, संस्कारक हिम्मत राखेचा एवं संस्कारक मनीष बरमेचा द्वारा मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र उच्चारण से कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। तेयुप, दिल्ली रोहिणी के क्षेत्रीय संयोजक सुभम जैन ने संस्कारकों व सभी उपस्थितजनों का स्वागत व अभिनंदन किया। संस्कारक सुरेंद्र नाहटा ने दीपावली पूजन किस प्रकार करना है, उसका डेमो प्रस्तुत किया। शासनश्री साध्वी रतनश्री जी ने कहा कि तेयुप दिल्ली बहुत अच्छा काम कर रही है। साथ ही दीपावली त्योहार के बारे में भी ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में मंच पदाधिकारी के रूप में रोहिणी सभा के अध्यक्ष मदनलाल जैन, पश्‍चिम विहार सभा के अध्यक्ष श्यामलाल जैन, पालम सभा के अध्यक्ष ईश्‍वर जैन, रोहिणी सभा के मंत्री राजेश बैंगाणी, पश्‍चिम विहार सभा के मंत्री मनीष बरमेचा, उपस्थित थे। तेयुप के उपाध्यक्ष संजीव जैन व तेयुप कार्यकर्ताओं सहित अनेकजन उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय संयोजक शुभम जैन ने किया एवं आभार ज्ञापन तेयुप सदस्य शुभम जैन ने किया।