दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

शासनश्री साध्वी रविप्रभा जी के सान्‍निध्य में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन उपासक एवं संस्कारक विमल गुनेचा, प्रकाश सुराणा, हेमराज राखेचा, राजेश दुगड़ एवं जतन श्यामसुखा द्वारा मंगल मंत्रोच्चार द्वारा संपादित हुआ।
साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तेयुप, दिल्ली अध्यक्ष विकास बोथरा ने सभी का स्वागत किया। मुख्य संस्कारक विमल गुनेचा ने जैन संस्कार विधि द्वारा अपने घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान में दीपावली पूजन किस प्रकार करना है उसका डेमो प्रस्तुत किया एवं मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी सभी को अवगत करवाई। संस्कारक एवं दिल्ली, तेयुप जैन संस्कार विधि प्रभारी प्रकाश सुराणा ने कहा कि इस अल्पपरिग्रह व अल्पारंभ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा-से-ज्यादा अपनाएँ। शासनश्री साध्वी रविप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रदत्त जैन संस्कार विधि को अपनाकर हम अपना बाह्य वातावरण के साथ आंतरिक शरीर भी प्रकाशित कर सकते हैं। साथ ही साथ दीपावली त्योहार के बारे में भी ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में गांधीनगर सभा के अध्यक्ष अनिल पटवा, उपाध्यक्ष दिनेश डूंगरवाल, मंत्री महेंद्र श्यामसुखा, विकास मंच के पदाधिकारीगण, महिला मंडल गांधीनगर, कृष्णानगर संयोजिका सीमा चोपड़ा, जेटीएन प्रतिनिधि अंकिता डागा व तेयुप के कार्यकर्ताओं सहित अनेक जन उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन संस्कारक हेमराज राखेचा ने किया एवं आभार ज्ञापन तेयुप के क्षेत्रीय संयोजक गौरव मणोत ने किया।