दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि कार्यशाला

शासनश्री साध्वी संघमित्रा जी के सान्‍निध्य में ओसवाल भवन, शाहदरा में दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य संस्कारक सुभाष दुगड़ ने दीपावली पूजन अपने घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठान में किस तरह जैन संस्कार विधि से पूजा करनी है उसका डेमो प्रस्तुत किया। साथ ही मंगलभावना यंत्र व जैन संस्कार विधि की महत्त्वपूर्ण जानकारी सभी को अवगत करवाई। कार्यक्रम का संचालन संस्कारक प्रकाश सुराणा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। तेयुप दिल्ली के अध्यक्ष विकास बोथरा ने सभी संस्कारकों व सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया।
शासनश्री साध्वी संघमित्रा जी ने परिवार में हम किस तरह से इन संस्कारों को अपना सकते हैं, इस विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहादरा सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघी, मंत्री सुरेश भंसाली, ओसवाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़, कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान तातेड़, तेयुप पदाधिकारियों व श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन तेयुप के क्षेत्रीय संयोजक पवन पारख ने किया।