दीपावली पूजन कार्यशाला

संस्थाएं

दीपावली पूजन कार्यशाला

टी-दासरहल्ली
अभातेयुप द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन तेयुप ने तेरापंथ सभा भवन में किया। कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। स्वागत वक्‍तव्य में अध्यक्ष कुशल बाबेल ने स्वागत किया तथा इस जैन संस्कार विधि को जन-जन की विधि बनाने का आह्वान किया। मुख्य संस्कारक विक्रम दुगड़ एवं जितेंद्र घोषल ने दीपावली पूजन की पूर्णविधि मंगल मंत्रोच्चार के साथ संपन्‍न कर उपस्थित जनों को विधि के बारे में जानकारी दी। संस्कारकों ने उपस्थित श्रावक समाज की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार, महिला मंडल, परिषद कार्यसमिति सदस्य, सदस्यगण, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल की उपस्थिति रही। संयोजक विनोद बोहरा सह-संयोजक अशोक बोहरा का श्रम रहा। आभार तेयुप मंत्री दिलीप पोखरना ने दिया। सकल जैन समाज की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ से हुआ।